Uttarakhand-Himachal border पर महा-तनाव, निहंग सिखों और पुलिस में हिंसक झड़प
चमोली जिले के कर्णप्रयाग में निहंग सिखों और स्थानीय निवासियों के बीच शुरू हुआ एक मामूली विवाद अब इतना तूल पकड़ चुका है कि इसकी आंच उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्रों तक पहुंच गई है। 25 जून को निहंगों द्वारा किए गए कूच के बाद दोनों राज्यों की सीमाओं पर सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य किले में तब्दील कर दिया गया है।