मांसाहार का जिक्र क्यों नहीं?: NCERT की किताब पर संगठन ने उठाए सवाल, कन्नड़ संस्कृति की उपेक्षा का लगाया आरोप
बंगलूरू में शिक्षा अधिकारों से जुड़े एक संगठन ने एनसीईआरटी पर नया आरोप लगाया है। संगठन का कहना है कि कक्षा 6 की नई कन्नड़ पाठ्यपुस्तक के जरिये पाठ्यक्रम का 'भगवाकरण' करने की कोशिश की जा रही है। यह समूह ‘पीपुल्स अलायंस फॉर फंडामेंटल राइट्स टू एजुकेशन’ (पीएएफआरई) है। संगठन ने कहा कि नई पाठ्यपुस्तक का नाम ‘कृष्णा’ रखा गया है। इसमें धार्मिक विषयों को ज...