गरीब ऑडियंस को ध्यान में रखते हुए अनु अग्रवाल ने रिजेक्ट की कई फिल्में
मुंबई. 1990 की सुपरहिट फिल्म ‘आशिकी’ से रातोंरात स्टार बनीं एक्ट्रेस अनु अग्रवाल ने अपने फिल्मी करियर को लेकर एक बड़ा खुलासा किया. अनु ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए बताया कि एक्टिंग के दौरान आखिर क्यों उन्होंने कई फिल्मों के ऑफर ठुकराए थे. अनु अग्रवाल ने पोस्ट में अपनी एक फोटो शेयर की, जिसमें वह ऑफ वाइट सिंपल साड़ी में नजर आ रही है. इस पोस्ट के साथ उन्होंने बताया कि उनके हमेशा यह सवाल बहुत अहम रहा कि जो लोग थिएटर में मेरी फिल्म देखने आते...